फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: 'विपक्षी गठबंधन के लिए फेविकोल का काम करती हैं दो चीजें', संबित पात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

Thu, 21 Dec 2023 04:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संबित पात्रा ने कहा कि 'कोई शराब घोटाला करके भाग रहा है, कोई उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ा रहा है।' पात्रा ने विपक्षी गठबंधन पर भारत की सनातन परंपराओं का अपमान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
भाजपा नेता संबित पात्रा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने गुरुवार को तंज कसते हुए कहा कि 'शराब और दूसरों का अपमान ऐसा फेविकोल है, जो विपक्षी गठबंधन को जोड़े रखता है। विपक्षी सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर विपक्ष विरोध प्रदर्शन कर रहा है, इसके जवाब में भाजपा ने भी टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ का मजाक बनाने और राहुल गांधी द्वारा उसका वीडियो बनाने के मुद्दे पर दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन


संबित पात्रा ने लगाए आरोप
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली के शराब घोटाले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की कथित संलिप्तता, कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 350 करोड़ की नकदी मिलने और आप नेताओं के ईडी की जांच से भागने के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि 'कोई शराब घोटाला करके भाग रहा है, कोई उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ा रहा है।' पात्रा ने विपक्षी गठबंधन पर भारत की सनातन परंपराओं का अपमान करने का आरोप लगाया। संबित पात्रा ने कहा कि ये दो चीजें विपक्षी गठबंधन के लिए फेवीकोल का काम करती हैं और इन पार्टियों को एकजुट रखती हैं। 

केजरीवाल पर ईडी के समन का पालन नहीं करने का आरोप
बता दें कि दिल्ली सीएम केजरीवाल ने दूसरी बार ईडी के समन का पालन नहीं किया है और वह ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। इस पर पात्रा ने कहा कि 'वह कानून के लंबे हाथों से नहीं बच सकते। आपने घोटाला किया है और आप पकड़े जाएंगे। अरविंद केजरीवाल और जवाबदेही साथ-साथ नहीं चल सकते।' उन्होंने कहा कि जनता के प्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि वह कानूनी समन का जवाब दें। बता दें कि ईडी के समन के बावजूद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल बुधवार को विपश्यना के लिए पंजाब चले गए। 
विज्ञापन


विपक्षी नेताओं द्वारा उपराष्ट्रपति की नकल करने की घटना पर संबित पात्रा ने कहा कि 'क्या हमारे परिजनों का भी इसी तरह मजाक बनाया जाएगा।' पात्रा ने उपराष्ट्रपति की नकल उतारने को उनकी बॉडी शेमिंग की। उन्होंने कहा कि 'यह सुनियोजित तरीके से एक समुदाय का मजाक बनाया गया और उच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का मजाक बनाया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें