भाजपा की असम के लिए जारी की गई स्टार कैंपेनरों की लिस्ट मेें भी पार्टी के सभी शीर्ष नेता शामिल हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, बीएल संतोष, सर्वानंद सोनोवाल, हेमंतविश्व शर्मा, रनजीत कुमार दास, अर्जुन मुंडा, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति इरानी, मुख्तार अब्बास नकवी और जितेंद्र सिंह का नाम शामिल है।
इनके अलावा, असम में रामेश्वर तेली, शिवराज सिंह चौहान, एनबीरेन सिंह, पेमा खांडू, विजयंत जे पांडा, दिलीप सैकिया, पवन शर्मा, अजय जामवाल, सैयद शाहनवाज हुसैन, फनिंद्रनाथ शर्मा, रमन डेका, राजेन गोहेन, राजदीप रॉय, कृपानाथ मल्लाह, हरेन सिंह बे, तोपोन कुमार गोगोई, कामाखया प्रसाद तासा, प्रधान बरुआ, पल्लब लोचन दास, क्वीन ओझा, बुबनेश्वर कलिता, बिश्वजीत डोईमैरी और अपराजिता भुयन को भी स्टार कैंपेनर बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ असम में भी पार्टी के स्टार प्रचारक रहेंगे। वहीं असम में बिहारी लोगों की भारी संख्या को देखते हुए प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और पार्टी सांसद मनोज तिवारी और बॉलीवुड एक्टर रविकिशन भी पार्टी के लिए प्रचार करते नजर आएंगे।