फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Meeting: BJP के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक खत्म, आगामी लोकसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Sat, 23 Dec 2023 02:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा मुख्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का आज अंतिम दिन था। इस दौरान जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह मौजूद रहें। दो दिवसीय बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर चर्चाएं की गई। 
 
विज्ञापन
भाजपा पदाधिकारियों की बैठक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में दो दिवसीय बैठक का आज अंतिम दिन था। शनिवार को हुई बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल किए जाए। साथ ही बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रदर्शन विपक्ष को अचंभित करने वाला होना चाहिए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पार्टी के प्रमुख संगठनात्मक नेताओं से भाजपा का वोट प्रतिशत 10 फीसदी बढ़ाने की दिशा में काम करने को कहा था।
विज्ञापन


शाह ने हालिया जीत का किया जिक्र
शाह ने भी पीएम मोदी की ही तरह चुनावों में संगठन की प्रधानता पर जोर दिया और कहा कि भाजपा को ऐसी जबरदस्त जीत हासिल करनी चाहिए कि विपक्ष इसे चुनौती देने से पहले कई बार सोचे। शाह ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में अभी तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत बताती है कि हर वर्ग और हर क्षेत्र की जनता का विश्वास मोदी के साथ है। हमें अपनी विचारधारा और भाजपा सरकारों के ऐतिहासिक कार्यों को लेकर देश के हर घर में जाना है। शाह ने कहा कि हमें 2024 में अभूतपूर्व बहुमत के साथ मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनवाना है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों तक पहुंचने की आवश्यकता पर जोर दिया था। उन्होंने पार्टी नेताओं से इन लोगों को विकासशील भारत संकल्प यात्रा से जोड़ने के लिए कहा। इस यात्रा का उद्देश्य उनकी सरकार की प्रमुख कल्याण योजनाओं को पूरा करना है।

बैठक में कई मुद्दों पर किया गया फोकस
दिल्ली में दो दिवसीय भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के साथ बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारी से चर्चा के दौरान कहा गया कि वह नए मतदाताओं को जोड़ने पर फोकस करें। साथ ही बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में पचास प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने का भी लक्ष्य तय किया गया है। 
विज्ञापन


'राम' के जरिए भाजपा लगाएगी नैय्या पार 
भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष को घेरने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही भाजपा में राम मंदिर निर्माण पर एक बुकलेट जारी करने पर सहमति बनी। वहीं भाजपा एक जनवरी से मंदिर समारोह अभियान चलाएगी, जिसके जरिए विपक्ष को घेरने की तैयारी की जा रही है। 

मोदी को तीसरी बार कमान सौंपने को तैयार
भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने विपक्ष पर झूठ का सहारा लेने और फर्जी बातें फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही यह विश्वास जताया कि लोग मोदी को केंद्र में लगातार तीसरा कार्यकाल सौंपेंगे। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अपने भाषणों में भाजपा पदाधिकारियों से हर जगह अपनी बूथ समितियों को मजबूत करने को कहा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसके स्थानीय कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचें।

पीएम मोदी बोले- चार जातियों पर दें ध्यान
पहले दिन बैठक में पीएम मोदी ने शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि चार जातियों (महिलाओं, किसानों, युवाओं, गरीब) को ध्यान में रखकर काम किए जाएं। साथ ही उन्होंने 2024 के आम चुनाव के लिए मिशन मोड में काम करने पर जोर दिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें