फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament: सुरक्षा चूक मामले पर BJP ने विपक्ष को घेरा, सांसदों ने कर्नाटक और बंगाल CM से ऐसे जोड़ा रिश्ता

Sat, 16 Dec 2023 01:31 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन की घटना को लेकर सिम्हा पर लगे आरोपों पर भाजपा सांसद लहर सिंह सिरोया ने कहा कि इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार शहरी नक्सलियों को शरण दे रही है। 
विज्ञापन
Parliament Security Breach - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे दो लोगों ने बुधवार को सभी को उस वक्त चौंका दिया था, जब वे अचानक वहां से कूदकर सांसदों के बीच जा पहुंचे थे। इस घटना को लेकर हर कोई रोष में है। सबके मन में एक ही सवाल है कि जब सदन में इतनी बड़ी चूक हो सकती है तो बाहर आम लोगों का क्या होगा। इस घटना को लेकर मैसूर के भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा पर भी आरोप लगे हैं। इस पर अब भाजपा ने विपक्ष को घेरा है। उसने कर्नाटक और बंगाल के मुख्यमंत्री को इस घटना के पीछे बताया है। 

विज्ञापन


सिद्धारमैया शहरी नक्सलियों को शरण दे रहे 
लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन की घटना को लेकर सिम्हा पर लगे आरोपों पर भाजपा सांसद लहर सिंह सिरोया ने कहा कि इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार शहरी नक्सलियों को शरण दे रही है। 

मैसूर से चुनाव लड़ना चाहते
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया मैसूर संसदीय सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं, इसलिए उनका जनाधार बढ़ाने और मौजूदा सांसद को बदनाम करने के लिए एक बड़ी साजिश के तहत ऐसा किया गया है। केंद्रीय एजेंसियां इस घटना की जांच कर रही हैं और जांच के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।'
विज्ञापन


टीएमसी की युवा शाखा का जाना-पहचाना चेहरा
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'एक भी तस्वीर (ललित झा की) नहीं है, बल्कि टीएमसी नेताओं, विधायकों, पार्षदों के साथ कई तस्वीरें और वीडियो हैं। वह टीएमसी की युवा शाखा का जाना-पहचाना चेहरा हैं। जब मैं युवा अध्यक्ष था, सत्ता में आने के बाद ममता अपने भतीजे को दिल्ली से लेकर आईं। उसके बाद युवा तृणमूल का गठन हुआ। ललित झा युवा तृणमूल के नेता थे। वह अभी भी टीएमसी से जुड़े हुए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें