फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़बोले नेता जी: भाजपा सांसद बोले- ईडी मुझ पर छापा नहीं मारेगी, क्योंकि मैं सत्ता में हूं

Mon, 25 Oct 2021 02:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भाजपा सांसद संजय पाटिल एक मॉल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने यहां पर विवादास्पद बयान दिया, जिसके बाद उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद संजय पाटिल - फोटो : facebook.com/mpsanjaykaka
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सांगली में एक बड़बोले नेता जी कुछ जयादा ही बोले गए, जिसके बाद उनके बयान की हर तरफ आलोचना हो रही है। नेता जी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ईडी मुझ पर छापा नहीं मारेगी। क्योंकि, मैं सत्ता में हूं। भाजपा का हूं। यह कोई और नहीं भाजपा सांसद संजय पाटिल के बोल हैं। उन्होंने कहा कि इस बात की भले ही रिकॉर्डिंग भी हो जाए तब भी मुझे कोई परेशानी नहीं होगी। 

विज्ञापन


एक मॉल के उद्घाटन पर पहुंचे थे संजय पाटिल 
भाजपा सांसद संजय पाटिल एक मॉल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें दिखावा करने के लिए उधार लेकर 40 लाख की कारें लेनी पड़ती हैं। अगर ईडी ने देख लिया कि हमने कितना उधार लिया है तो हैरान रह जाएगी। सब सामने आ जाएगा कि हमें कितना कर्ज लेना पड़ता है। हालांकि, मैं सच कह रहा हूं, ईडी मुझ पर छापा नहीं मारेगी क्योंकि मैं सत्ता में हूं। भाजपा का सांसद हूं। 

अब चैन से सो पाता हूं
संजय पाटिल से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हर्षवर्धन पाटिल ने भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अब वो चैन से सो पाते हैं। क्योंकि अब केंद्रीय जांच एजेंसिंया उनसे पूछताछ करने नहीं आतीं। उनसे बचने के लिए हमें भी भाजपा में जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें