फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cash For Query: BJP सांसद निशिकांत दुबे का महुआ मोइत्रा पर हमला, लोकसभा के दस्तावेज को साझा कर कही यह बात

Thu, 23 Nov 2023 03:48 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ रांची

सार

रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले में मोइत्रा और निशिकांत दुबे के बीच रार कम होने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर जमकर हमला बोला है। यहां पढ़ें...
विज्ञापन
nishikant dubey mahua moitra - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्वत लेकर सवाल पूछने के आरोपों पर महुआ मोइत्रा और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की बीच वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने लोकसभा से जुड़े एक दस्तावेज को साझा किया। जिसमें जिक्र है कि सांसदों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब तब तक गोपनीय रहने चाहिए जब तक कि सदन में वास्तव में सवाल का जवाब नहीं दिया जाता। साथ ही जिक्र किया कि गोपनीयता का मतलब सूचना केवल और केवल सांसद तक समीति रहे।
विज्ञापन

 

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, संसद में पूछे गए सवालों के जवाबों का औद्योगिक क्षेत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी प्रभाव दिखता है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, 10 नवंबर को लोकसभा का एक आदेश गोपनीयता की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

बता दें टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी से उपहार के बदले संसद में सवाल पूछने का आरोप है। इस मामले में लोकसभा की आचार समिति ने उन्हें सांसद पद से निष्कासित करने की सिफारिश की है। 
विज्ञापन


इससे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अदाणी समूह पर सवाल पूछने के लिए सांसद मोइत्रा ने रिश्वत ली थी। यहां तक कि मोइत्रा पर संसद की लॉगिन क्रेडेंशियल साझा करने का भी गंभीर आरोप है। मोइत्रा ने कहा था, लॉगिन और पासवर्ड साझा करने संबध में कोई विनियमन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें