फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजात से बांग्लादेशी बना भाजपा की अल्पसंख्यक इकाई का अध्यक्ष, कांग्रेस ने पूछा- क्या यह संघ जिहाद?

Sat, 20 Feb 2021 07:58 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
भाजपा के माइनॉरिटी सेल का अध्यक्ष निकला बांग्लादेशी - फोटो : social media
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें वो एक बांग्लादेशी नागरिक के गिरफ्तार होने की बात कर रहे हैं। इस वीडियो में सचिन सावंत ने खुलासा किया कि यह बांग्लादेशी नागरिक, उत्तरी मुंबई में भाजपा के माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहा था। 

विज्ञापन


यह नागरिक भारत में अवैध दस्तावेजों के साथ रह रहा था और जांच के दौरान यह बात सामने आई कि यह शख्स उत्तरी मुंबई में भाजपा के माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहा था। आरोपी की पहचान रुबेल जोनु शेख के तौर पर हुई है और इसकी उम्र 24 साल है। 
 

कांग्रेस प्रवक्ता ने इस बात का खुलासा अपनी एक वीडियो में किया और इसे भाजपा का संघ जिहाद बताया। उन्होंने लिखा कि कुछ भाजपा नेता गोमाता की तस्करी करते हुए पाए गए तो कुछ की पहचान आईएसआई एजेंट के तौर पर हुई है। अब रुबेल जोनु शेख का खुलासा हुआ है, जो एक बांग्लादेशी हैं लेकिन भाजपा के माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि क्या भाजपा के नागरिकता संशोधन कानून में कोई अलग प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि मुंबई पुलिस ने रुबेल शेख को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था। वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर भालेराव शेखर ने जानकारी देते हुए कहा कि एक शख्स नकली कागजात के साथ पकड़ा गया है, फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में रखा गया है। पुलिस की माने तो रुबेल शेख बांग्लादेश के जसूर जिले के बोवलिया गांव का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, रुबेल शेख 2011 में बिना किसी कागज के साथ भारत में दाखिल हो गया था और वो भाजपा के लिए काम करता रहा। शेख ने बाद में फर्जी दस्तावेज के आधार पर यहां के कागजात बनवाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें