दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हर जगह निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की बदतर स्वास्थ्य सेवाओं के बीच निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा देकर गरीब लोगों की जान बचाई जा रही है और लोगों को बेहतर जीवन जीने में मदद की जा रही है। यह क्रम लगातार चलता रहेगा और लोगों को इस योजना का लाभ उठाकर अपना स्वास्थ्य बेहतर करना चाहिए।
रविवार को पूर्वी दिल्ली में एक स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटन करने के अवसर पर विष्णु मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान भारत सहित कई योजनाएं शुरू की हैं। जनता को इनका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से आयोजित किए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप में आकर लोग अपने सेहत की जांच करायें। यदि लोग स्वस्थ रहेंगे तो उनका घर परिवार खुशहाल रहेगा।