फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: भ्रष्टाचार मामले में भाजपा नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी गिरफ्तार, कोर्ट ने चार दिन की हिरासत में भेजा

Sun, 22 Aug 2021 09:04 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

जिले की एक अदालत ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। बांकुड़ा के एसपी धृतिमान सरकार ने ये जानकारी दी है। विधानसभा चुनाव से पहले श्याम प्रसाद मुखर्जी तृणमूल कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बिष्णुपुर नगर पालिका में अध्यक्ष रहने के दौरान धन के कथित दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बांकुरा एसपी धृतिमान सरकार ने इसकी जानकारी दी है। जिले की अदालत ने  मुखर्जी को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं इस मामले पर पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने कहा कि कई लोगों पर घोटाले के आरोप हैं। जांच के बाद उन्हें दंडित किया जाना चाहिए, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों। टीएमसी से भाजपा में शामिल होने के बाद ही उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बिष्णुपुर से भाजपा नेता जब 2020 में स्थानीय नगर निकाय के अध्यक्ष थे उस समय की ई-निविदा से संबंधित कथित धन गबन और अन्य आरोपों की जांच की गई है जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें