फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'शरद पवार के राजनीतिक करियर को बर्बाद करने के लिए अजित को दी गई सुपारी', अनिल देशमुख का बड़ा आरोप

Fri, 01 Dec 2023 02:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अनिल देशमुख ने कहा कि पूरा भारत और महाराष्ट्र जानता है कि भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद अजित पवार और उनके अन्य साथियों ने हड़बड़ी में शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
अनिल देशमुख - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भाजपा पर अजित पवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार के राजनीतिक करियर को बर्बाद करने के लिए सुपारी देने का आरोप लगाया है। अनिल देशमुख राकांपा के शरद पवार गुट से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने गुरुवार को वर्धा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। 
विज्ञापन


अजित पवार समेत राकांपा के आठ अन्य विधायकों द्वारा एकनाथ शिंदे की सरकार में शामिल होने के बाद जुलाई में राकांपा दो हिस्सों में बंट गई। देशमुख ने कहा कि पूरा भारत और महाराष्ट्र जानता है कि भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद अजित पवार और उनके अन्य साथियों ने हड़बड़ी में शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे। 

भाजपा ने अजित पवार को दी है सुपारी 
अनिल देशमुख ने कहा कि राकांपा के बंटवारे के एक दिन पहले पीएम मोदी ने पार्टी पर 70,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया था। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा, 'क्या आप जानते हैं कि उसने (अजित पवार) अलग मार्ग क्यों चुना? राकांपा के वरिष्ठ नेता उन परेशानियों का सामना नहीं करना चाहते थे जो मैंने किया। भाजपा ने अजित पवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार के राजनीतिक करियर को खत्म करने के लिए सुपारी दी है।'
विज्ञापन


अजित पवार के समर्थकों द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने वाले सवाल पर देशमुख ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि सत्तारूढ़ पार्टियों के बीच क्या निर्णय हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें (अजित पवार) सरकार में निर्णय लेने से अलग रखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें