फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: भाजपा की केजरीवाल को चेतावनी- 10 बार माफी मांग चुके, अब जुबान पर लगाम रखें

Tue, 22 Oct 2024 02:20 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल अब तक 10 बार माफी मांग चुके हैं। उन्होंने अरुण जेटली के ऊपर गलत आरोप लगाने के बाद माफी मांगी थी। इसी प्रकार वे नितिन गडकरी, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, अमित सिब्बल, अवतार सिंह भड़ाना सहित अनेक नेताओं से माफी मांग चुके हैं। 
विज्ञापन
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद और संजय मयूख प्रेस कांफ्रेंस करते हुए।  - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल अपनी आधारविहीन टिप्पणियों के कारण अब तक 10 बार माफी मांग चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी वे सुधर नहीं रहे हैं और लगातार दूसरी पार्टियों के नेताओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। पार्टी ने कहा है कि सार्वजनिक जीवन में अरविंद केजरीवाल को थोड़ी शुचिता का प्रदर्शन करना चाहिए। 
विज्ञापन


भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल अब तक 10 बार माफी मांग चुके हैं। उन्होंने अरुण जेटली के ऊपर गलत आरोप लगाने के बाद माफी मांगी थी। इसी प्रकार वे नितिन गडकरी, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, अमित सिब्बल, अवतार सिंह भड़ाना सहित अनेक नेताओं से माफी मांग चुके हैं। कोरोना काल में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों की बैठक को ऑनलाइन दिखाने और भाजपा कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थरबाजी करने के मामले में भी केजरीवाल को माफी मांगनी पड़ी थी। 

उन्होंने कहा कि मतभेद होना लोकतंत्र में स्वाभाविक क्रिया होती है और किसी नेता पर टिप्पणी करने का विपक्षी दलों को अधिकार होता है। लेकिन ऐसा करते हुए उन्हें नैतिकता का ध्यान रखना चाहिए। प्रसाद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों पर प्रश्न खड़े कर रहे थे। ऐसा करने के चक्कर में उन्होंने गुजरात के एक विश्वविद्यालय पर भी प्रश्न खड़ा कर दिया था। इस मामले में उन्हें निचली अदालत से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक कोई राहत नहीं मिली है। प्रसाद ने कहा कि अन्ना हजारे से लेकर दिल्ली की जनता से किये किसी भी वादे पर खरा नहीं उतरे हैं। दिल्ली की जनता उन्हें इसका जवाब देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें