फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव : भाजपा ने चुनावी राज्य में रत्नाकर को नया संगठन महामंत्री किया नियुक्त 

Mon, 02 Aug 2021 06:30 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • रत्नाकर उत्तर प्रदेश भाजपा में काशी और गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री के पद पर कर चुके कार्य
विज्ञापन
गुजरात भाजपा के नए संगठन महामंत्री रत्नाकर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी राज्य गुजरात में भाजपा ने रत्नाकर को नया संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। इससे पहले बिहार में सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे रत्नाकर को भीखूभाई दलसानिया की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। रत्नाकर की गुजरात में नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है। 

विज्ञापन


रत्नाकर उत्तर प्रदेश भाजपा में काशी और गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री के पद पर कार्य कर चुके हैं। गौरतलब है कि अगले साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि रत्नाकर की नियुक्ति का फैसला शनिवार देर रात लिया गया। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें