फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की तैयारी: राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित, लोकसभा-राज्यसभा उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों का एलान

Fri, 18 Mar 2022 07:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने द्विवार्षिक राज्यसभा चुनावों के लिए असम, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नगालैंड से अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने चार राज्यों में अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को बताया कि असम से पबित्रा मार्गरीटा, हिमाचल प्रदेश से डॉ. सिकंदर कुमार, नगालैंड से एस फैंगनोन कोन्यक और त्रिपुरा से डॉ. माणिक साहा को चयनित किया गया है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही पार्टी ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के लिए और बिहार व महाराष्ट्र में विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी भी घोषित किए हैं। बंगाल के आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव के लिए भाजपा ने अग्निमित्र पॉल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बल्लीहुंगे विधानसभा से केया घोष को प्रत्याशी बनाया है।

बिहार की बोचहां (अनुसूचित जाति आरक्षित) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने बेबी कुमारी को और महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से सत्यजीत शिवाजीराव कदम को प्रत्याशी बनाया है। बोचहां विधानसभा सीट वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) विधायक मुसाफिर पासवान का निधन होने से नवंबर में खाली हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें