फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: संदेशखाली हिंसा पर टीएमसी ने NCW अध्यक्ष के दौरे पर उठाए सवाल, भाजपा ने ममता की चुप्पी पर साधा निशाना

Mon, 19 Feb 2024 03:54 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

आज राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा संदेशखाली पहुंची। उनके इस दौरे पर टीएमसी नेता शशि पांजा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानने की जरूरत है कि राज्य सरकार ने इस गंभीर परिस्थिति को सामान्य करने के लिए कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
शशि पांजा, लॉकेट चटर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार जारी है। विपक्षी पार्टियों ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया है। वहीं टीएमसी ने भी भाजपा पर पलटवार करते हुए इलाके में अशांति फैलाने का आरोप लगाया है। इसी बीच भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने सीएम ममता बनर्जी पर इस मामले में चुप्पी बनाए रखने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


संदेशखाली हिंसा पर सत्ता पक्ष और विपक्ष का वार-पलटवार
लॉकेट चटर्जी ने सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी ने इस मामले में अबतक एक भी बयान नहीं दिया है। शाहजहां शेख अभी भी फरार है। पुलिस उन्हें ढूंढ भी नहीं पा रही है। उन्हें (टीएमसी) 30 फीसदी वोट चाहिए। हमने पाकिस्तान में महिलाओं पर अत्याचार के बारे में सुना था। अब यही चीज बंगाल में देखने को मिल रहा है और ममता बनर्जी इसपर चुप है। वह कह रही हैं कि ये सब आरएसएस कर रहा है।"
ममता बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी ने कहा, "ममता बनर्जी को महिलाओं की बात पर यकीन नहीं है। पुलिस, शाहजहां शेख और उनके सहयोगी सभी एकसाथ हैं। महिलाएं इसका जवाब 2024 के चुनाव में देंगी।"
विज्ञापन


वहीं आज राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा संदेशखाली पहुंची। उनके इस दौरे पर टीएमसी नेता शशि पांजा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "उन्हें (रेखा शर्मा) यह जानने की जरूरत है कि राज्य सरकार ने इस गंभीर परिस्थिति को सामान्य करने के लिए कदम उठाए हैं। एनसीडब्ल्यू ने डबल इंजन सरकार वाले राज्यों का दौरा क्यों नहीं किया? हम मां शारदा की पूजा करते हैं और भाजपा ने उनका कैरीकेचर बनाकर हमारी भावनाओं को आहत किया है। एनसीडब्ल्यू इन मामलों को नजरअंदाज क्यों करती हैं?"

संदेशखाली हिंसा पर भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने कहा, "टीएमसी नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के लिए हम आने वाले दिनों में कम से कम 72 घंटों का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन का संभावित दिन 22 फरवरी है।" उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, "जिस तरह से वह (ममता बनर्जी) गैरजिम्मेदाराना बयान दे रही हैं, एक महिला मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें थोड़ा और संवेदनशील होना चाहिए। संदेशखाली की महिलाएं कह रही हैं कि उनके खिलाफ अत्याचार हुआ है, इसके लिए भाजपा कैसे जिम्मेदार है? इससे पहले ममता बनर्जी और उनके पार्टी के सदस्यों ने कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है और अब गिरफ्तारियां हो रहीं है।"


क्या है विवाद
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित गांव संदेशखाली इन दिनों भारी विरोध प्रदर्शन का गवाह बन रहा है। दरअसल गांव की महिलाओं ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे। इसे लेकर संदेशखाली में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता भी संदेशखाली में प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोपी है और बीते दिनों ईडी टीम पर हुए हमले में भी शाहजहां शेख आरोपी है। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें