प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के मामले में लगातार बयान देने वाले और आरोप लगाने वाले एनसीपी नेता नवाब मलिक को अब भाजपा ने निशाने पर लिया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि एनसीपी नेताओं और मंत्रियों के बच्चे खुद नशीले पदार्थ बेचने वाले लोगों (ड्रग पेडलर) के संपर्क में हैं।
आर्यन खान मामले में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक के आरोपों के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। भगवा दल ने आरोप लगाया है कि एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) नेताओं और मंत्रियों के बच्चे ड्रग पेडलरों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
मलिक को निशाने पर लेते हुए भाजपा नेता मोहित कंबोज ने कहा कि मैं पहले कह चुका हूं कि एक मंत्री जिसके ड्रग पेडलरों से संपर्क थे, वह क्रूज पार्टी में शामिल था। आज नवाब मलिक ने इसकी पुष्टि करदी कि असलम शेख के काशिफ खान से संबंध थे।
कंबोज ने कहा, सुनील पाटिल और नवाब मलिक पिछले 20 साल से मित्र हैं। जब पाटिल ललित होटल में पार्टी किया करते थे, नवाब भी वहां जाया करते थे। आज नवाब ने उनके साथ अपने संबंध साफ किए हैं। यह पाटिल के साथ मिलकर की गई एनसीपी की साजिश है।
विज्ञापन
मोहन कंबोज की ओर से ये आरोप नवाब मलिक के उस बयान के एक दिन बाद लगाए गए हैं, जिनमें एनसीपी नेता ने कहा था कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को फिरौती की मांग करने के लिए क्रूज से अपहृत कर लिया गया था।