फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru: बंगलूरू में महिला की हत्या से पहले का वीभत्स वीडियो आया सामने, कैमरे में गला काटते दिखा आरोपी

Sat, 27 Jul 2024 08:45 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

मंगलवार रात को हॉस्टल में ही एक अज्ञात युवक ने महिला की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की यह पूरी वारदात हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में लड़की की हत्या करते दिखा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू में बिहार की महिला का हत्या से पहले का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हत्यारा बेरहमी से महिला की गला काटकर हत्या करता दिख रहा है। यह पूरी घटना हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बंगलूरू पुलिस ने यह वीडियो जारी किया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं और पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


बिहार की महिला की हुई थी हत्या
बिहार की निवासी महिला कीर्ति कुमारी (24 वर्षीय) बंगलूरू की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी और बंगलूरू के कोरामंगला इलाके में एक हॉस्टल में रह रही थी। मंगलवार रात को हॉस्टल में ही एक अज्ञात युवक ने महिला की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की यह पूरी वारदात हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

सीसीटीवी में कैद हुई वीभत्स हत्या
पुलिस द्वारा जारी किए गए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी हॉस्टल के तीसरे फ्लोर पर स्थित पीड़िता के कमरे पर पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया। कैमरे में पीड़िता का दरवाजा नहीं दिख रहा था, लेकिन जिस तरह से आरोपी कमरे में दाखिल हुआ, उससे लग रहा है कि पीड़िता ने ही दरवाजा खोला। इसके बाद 20 सेकेंड बाद ही आरोपी ने पीड़िता को कमरे के बाहर खींच लिया और कॉरिडोर में दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। आरोपी ने महिला को काबू कर लिया और आखिरकार चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर चला दिया। आरोपी ने पीड़िता पर कई और वार किए और आखिरकार वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। चीख-पुकार सुनकर हॉस्टल में रहने वाली अन्य लड़कियां बाहर आईं तो लहूलुहान स्थिति में कीर्ति को देखकर घबरा गईं। इसके बाद वीडियो में दिखा कि लड़कियों ने फोन पर किसी से बात की। संभवतः उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। इस दौरान कीर्ति फर्श पर बैठी दिख रही है। हालांकि थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। घटना के बाद बंगलूरू जैसे मेट्रो शहर में इस तरह महिला की हॉस्टल में घुसकर हत्या से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें