फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट का समीकरण: यहां पिछले तीन में से दो चुनाव भाकपा-माले तो एक में भाजपा को मिली जीत, ऐसा है तरारी का इतिहास

Wed, 22 Oct 2025 12:03 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात तरारी सीट की करेंगे। इस सीट पर 2024 में हुए उपचुनाव में भाजपा के विशाल प्रशांत जीते थे। 

विज्ञापन
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। पहले चरण के लिए किस सीट पर कौन मुकाबले में है, यह भी तय हो गया है। दूसरे चरण में 23 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। तब यह तय हो जाएगा कि बिहार विधानसभा के लिए कुल कितने चेहरे किस्मत आजमा रहे हैं। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज तरारी विधानसभा सीट की बात करेंगे। 

विज्ञापन

तरारी सीट पर पहले चरण में मतदान होना है। इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने एक बार फिर मौजूदा विधायक विशाल प्रशांत को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, महागठबंधन की ओर से भाकपा- माले के मदन सिंह मैदान में हैं। वहीं, जनसुराज पार्टी ने चंद्रशेखऱ सिंह को टिकट दिया है। इसी तरह तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के टिकट पर सिकंदर कुमार मैदान में हैं। 

कब है बिहार में चुनाव

बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

  • पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 
  • दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा। 
  • सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब जानें जिला के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक जिला भोजपुर भी है। भोजपुर जिला तीन अनुमंडल और 14 ब्लॉक में बंटा है। जिले में सात विधानसभा सीटें हैं। इनमें संदेश, बड़हरा, आरा,अगिआंव(एससी), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज तरारी विधानसभा सीट की बात करेंगे। तरारी विधानसभा सीट से 2010 में पहली बार चुनाव हुआ था। 
 

2010-  जदयू को जीत मिली

2010 के चुनाव में जदयू के नरेंद्र कुमार को जीत मिली। इस चुनाव में उन्होंने राजद के अदीब रिजवी को 14,320 वोट से हराया। नरेंद्र कुमार को कुल 48,413 वोट मिले। वहीं, अदीब रिजवी को 34,093 वोट मिले। 

2015-  भाकपा (माले) को जीत मिली

  • 2015 में तरारी सीट से भाकपा (माले)के सुदामा प्रसाद को जीत मिली। उन्होंने लोजपा के गीता पांडे को मात्र 272 वोट से हराया। सुदमा प्रसाद को कुल 44,050 वोट मिले। वहीं, गीता पांडे को 43,778 वोट मिले। 
  • 2020  में भी  सीट पर सुदामा प्रसाद को जीत मिली। 
  • 2020 के चुनाव में भी भाकपा (माले) के सुदमा प्रसाद को को जीत मिली। इस बार उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार नरेंद्र पांडे को 11,015 वोट से हराया। सुदमा प्रसाद को कुल 73,945 वोट मिले। वही, नरेंद्र पांडे को 62,930 वोट मिले। 
विज्ञापन

2024-  भाजपा के विशाल प्रशांत को जीत मिली। 

2024 के लोकसभा चुनाव में सुदामा प्रसाद को आरा सीट से जीत मिली। इसके बाद से तरारी सीट पर उपचुनाव हुआ है। इसमें भाजपा के विशाल प्रशांत को जीत मिली। उन्होंने भाकपा (माले) के राजू यादव को 10,507 वोट से हराया। विशाल प्रशांत को कुल 78,564 वोट मिले। वहीं, राजू यादव को 68,057 वोट मिले। 
सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें