बिहार में विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। पहले चरण का नामांकन पूरा हो चुका है। दूसरे चरण का नामांकन के लिए सोमवार आखिरी दिन होगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। नाम वपासी के साथ ही यह तय हो जाएगा कि कहां किसके बीच मुकाबला होगा। दीपावली के बाद सियासी दलों का चुनाव प्रचार भी और जोर पकड़ेगा। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज जगदीशपुर विधानसभा सीट की बात करेंगे।
कब है बिहार में चुनाव
बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे।
अब जानें जिले के बारे में
बिहार के 38 जिलों में से एक जिला भोजपुर भी है। भोजपुर जिला तीन अनुमंडल और 14 ब्लॉक में बंटा है। जिले में सात विधानसभा सीट हैं। इनमें- संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव (एससी), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज जगदीशपुर विधानसभा सीट की बात करेंगे। जगदीशपुर विधानसभा सीट से 1952 में पहली बार चुनाव हुआ था।
कब कौन-कौन जीता चुनाव
1952- कांग्रेस के सुमित्रा देवी को जीत मिली।
1962- प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के शुक्र राम को जीत मिली।
1967- कांग्रेस के एस पी राय को जीत मिली।
1969- निर्दलीय उम्मीदवार सत्यानारायण सिंह को जीत मिली।
1972- कांग्रेस के शिव पूजन वर्मा को जीत मिली।
1977 - निर्दलीय उम्मीदवार सत्यानारायण सिंह को जीत मिली।
1980 - निर्दलीय उम्मीदवार बीर बहादुर सिंह को जीत मिली।
1985- लोकदल के हरि नारायण सिंह को जीत मिली।
1990 - भारतीय जन मोर्चा के श्री भगवान सिंह को जीत मिली।
1995- जनता दल के हरि नारायण सिंह को जीत मिली।
2000- समता पार्टी के श्री भगवान सिंह को जीत मिली।
फरवरी 2005- जदयू के श्री भगवान सिंह को जीत मिली।
अक्तूबर 2005- जदयू के श्री भगवान सिंह को लगातार तीसरी बार जगदीशपुर से जीत मिली। कुल मिलाकर यहां उन्होंने चौथी जीत दर्ज की।
2010- राजद के दिनेश कुमार सिंह को जीत मिली।
2015- राजद के राम विष्णु सिंह को जीत मिली।
2020-राजद के राम विष्णु सिंह को जीत मिली।
सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़े