फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़ी जीत: साहिबाबाद विधायक ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, 2.14 लाख वोट से जीते सुनील शर्मा

Thu, 10 Mar 2022 07:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुनील शर्मा ने 2017 में कुंडा सीट से निर्दलीय बाहुबली विधायक राजा भैया का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया था। 2012 में राजा भैया ने 88,255 वोटों से सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। लेकिन सुनील शर्मा ने 2017 में 1,50,685 मतों से चुनाव जीत कर रिकॉर्ड बनाया था। 
विज्ञापन
सुनील कुमार शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने परचम लहराया है तो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा की सरकार बनना तय है। इस बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद सीट से भाजपा के सुनील शर्मा ने बड़ी जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने दो लाख 14 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। 

विज्ञापन


2017 के यूपी विधानसभा चुनावों में भी सुनील कुमार शर्मा को बड़ी जीत मिली थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अमरपाल को 1,50,685 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। 2017 के चुनावों में सुनील शर्मा को 2,62,741 वोट मिले थे। इसमें भाजपा का वोट प्रतिशत 62.41 और कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत 26.5 प्रतिशत था। 

पिछली बार तोड़ा था राजा भैया का रिकॉर्ड
सुनील शर्मा ने 2017 में कुंडा सीट से निर्दलीय बाहुबली विधायक राजा भैया का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया था। 2012 में राजा भैया ने 88,255 वोटों से सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। लेकिन सुनील शर्मा ने 2017 में 150,685 मतों से चुनाव जीत कर रिकॉर्ड तोड़ा था। इस बार उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर दो लाख 14 हजार वोटों से जीत हासिल की है।  

विज्ञापन

2017 में भी थी सबसे बड़ी जीत 
2017 के विधानसभा चुनावों में यूपी से पांच विधायकों ने एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी। हालांकि, तब भी सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले सुनील शर्मा ही थे। उन्होंने  2017 में 1,50,685 मतों से चुनाव जीत कर रिकॉर्ड बनाया था। दूसरे नंबर पर हमीरपुर की राठ सीट से भाजपा की मनीषा अनुरागी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने 1,04,643 मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंदी को हराया था। इसके बाद तीसरे बड़ी जीत पंकज सिंह की थी। गौतमबुद्ध नगर की सीट से उन्होंने 1,04,016 मतों के अंदर से जीत हासिल की थी। इसके बाद कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह तीसरे तो मथुरा से श्रीकांत शर्मा चौथे स्थान पर रहे थे।  

कौन हैं सुनील शर्मा
सुनील कुमार शर्मा पेशे से वकील हैं। इसके अलावा वह भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। 54 वर्षीय भाजपा नेता ने 2017 में भी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें