हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
आईएनएक्स मामलाः चिदंबरम की गिरफ्तारी पर फैसला आज
आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में ईडी को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी और पूछताछ की अनुमति पर राउज एवेन्यू अदालत मंगलवार को अपना फैसला सुनाएगी। अदालत ने ईडी की अर्जी पर प्रोडक्शन वारंट जारी कर चिदंबरम को पेश करने का निर्देश दिया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा में सुधार, आज से ग्रेप की पाबंदियां
दिल्ली की लगातार खराब होती आबोहवा में सोमवार को थोड़ा सुधार आया है। मौसमी दशाओं में बदलाव होने से वायु गुणवत्ता सूचकांक 270 से घटकर 252 दर्ज किया गया। अगले दो दिनों तक स्थिति कमोबेश ऐसी ही रहेगी। इसके बावजूद पूरी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब स्तर पर रही।
यहां पढ़ें पूरी खबर
48 लोगों की जान लेने के बाद थमा भीषण हेजिबीस तूफान, बेहाल हुआ जापान
जापान में आया शक्तिशाली तूफान ‘हेजिबीस’ 48 लोगों की जान लेने के बाद सोमवार को थम गया। हजारों लोगों के फंसे होने की आशंका के बाद राहत कार्य तेज कर दिया गया। हालांकि बारिश की संभावना के चलते राहत कार्य के बाधित होने का खतरा बरकरार है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर फिर पुलवामा जैसी घटना को अंजाम देने की साजिश, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
आतंकी संगठन श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर फिर से पुलवामा जैसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। आतंकी संगठन मिलकर हाईवे पर सुरक्षा बलों के वाहनों को कार बम से उड़ाने की साजिश रच रहे हैं। खुफिया एजेंसियों को इसके इनपुट मिलने के बाद राज्य पुलिस को इसके बारे में सूचित किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली-शामली के बीच चलेगी नई दैनिक ट्रेन, रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी
दैनिक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने दिल्ली-शामली के बीच नई ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 16 अक्तूबर से यह ट्रेन नियमित तौर पर चलेगी। मंगलवार को ट्रेन संख्या 04031 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से केंद्रीय रेल मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री व धर्मेंद्र प्रधान हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर