हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
50 देशों में फैला कोरोनावायरस का कहर, 2,800 लोगों की मौत, 82 हजार चपेट में
अब तक करीब पौने तीन हजार लोगों की जान ले चुके और संक्रमितों की संख्या एक लाख पहुंचाने जा रहे कोरोनावायरस दुनिया के 50 देशों में पहुंच चुका है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली हिंसाः भीम आर्मी समर्थकों की ओर से हुआ था पथराव, मिले अहम सुराग
भीम आर्मी ने सीएए के विरोध में 23 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया था। हिंसा की शुरुआत भीम आर्मी के समर्थकों की ओर से हुई थी। ये खुलासा दिल्ली पुलिस और स्पेशल ब्रांच की जांच में हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली-एनसीआर में आज से फिर बदलेगा मौसमः बारिश, ओलावृष्टि के आसार
दिल्ली-एनसीआर का मौसम शुक्रवार से फिर करवट ले सकता है। तीन दिन तक हल्की बारिश व ओले गिरने का अनुमान है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Punjab Budget 2020: पंजाब का बजट आज होगा पेश, जेब खाली फिर भी हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल शुक्रवार को विधानसभा में सुबह 10.30 बजे 2020-21 का बजट पेश करेंगे। माना जा रहा है कि वित्त मंत्री इस बजट को 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए लोकलुभावन रूप देंगे और आम जनता पर कोई नया बोझ डालने से परहेज करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में हिंसाः गोली चलाने वाला शाहरुख अभी भी फरार, परिवार भी लापता
जाफराबाद में हुए उपद्रव के दौरान सरेआम पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने और आठ राउंड गोलियां चलाने वाला आरोपी शाहरुख अभी भी फरार है।
यहां पढ़ें पूरी खबर