हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
दूरसंचार कंपनियों को 14 फरवरी रात 12 बजे से पहले बकाया चुकाने के आदेश, अमल का इंतजार
उत्तर प्रदेश (पश्चिम) दूरसंचार सर्किल ने शुक्रवार को सभी दूरसंचार कंपनियों को नोटिस जारी कर शुक्रवार को 11.59 बजे तक बकाए का भुगतान करने को कहा। हालांकि रात 12 बजे से पहले कोई रकम चुकाई गई या नहीं इस जानकारी के आने का अभी इंतजार है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं आज से, क्यूआर कोड आधारित होगा प्रवेश पत्र
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं-बाहरवीं बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू होने जा रही हैं। दसवीं व बारहवीं परीक्षाओं में इस बार 30,96,771 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
एजीआर भुगतान के दबाव में दूरसंचार कंपनियां फिर से बढ़ा सकती हैं कॉल दरें
दूरसंचार विशेषज्ञों का भी अनुमान है कि एजीआर का भुगतान करने के लिए मोबाइल कंपनियां रिचार्ज शुल्क में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती है। यह दो महीने के अंदर दूसरी बढ़ोतरी होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जापान के तट पर खड़े जहाज में तीसरा भारतीय भी कोरोनावायरस से संक्रमित
जापान के तट से दूर खड़े जहाज डायमंड प्रिंसेस में एक और भारतीय जानलेवा कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही संक्रमित भारतीयों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। जापान में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को बताया, जहाज में सवार भारतीय क्रू के तीसरे सदस्य का टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
श्रीलंकाई सेना प्रमुख पर अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध, मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप
अमेरिका ने श्रीलंका के सेना प्रमुख शवेंद्र सिल्वा पर मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि 2009 में श्रीलंका में गृहयुद्ध के अंतिम चरण में सेना ने अतिरिक्त हत्याओं को अंजाम दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली मेट्रो में युवती से अश्लीलता मामले में महिला आयोग ने मांगा जवाब
दिल्ली मेट्रो में युवती से हुई अश्लीलता पर दिल्ली महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने दिल्ली पुलिस और मेट्रो को नोटिस जारी कर पूछा कि अब तक उन्होंने क्या कार्रवाई की।
यहां पढ़ें पूरी खबर