हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
नागरिकता बिल: राष्ट्रपति की मंजूरी से बना कानून, तीन देशों के अल्पसंख्यक शरणार्थी बनेंगे 'भारतीय'
पूर्वोत्तर में जारी भारी हिंसा के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा से पास होने के अगले ही दिन नागरिकता संशोधन बिल-2019 को मंजूरी दे दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
नागरिकता बिल पर बवाल: असम-त्रिपुरा के बाद मेघालय में भी इंटरनेट बंद, पुलिस फायरिंग में दो की मौत
असम में नागरिकता विधेयक को लेकर विरोध और तेज हो गया है। गुवाहाटी में हजारों लोग कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए गुरुवार को सड़क पर उतर आए
यहां पढ़ें पूरी खबर
ब्रिटेन चुनाव: बोरिस जॉनसन के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद, आज आएंगे नतीजे
ब्रिटेन में पांच साल से भी कम समय में तीसरी बार आम चुनाव हुए। गुरुवारक को हुए मतदान में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्लीः कांग्रेस की रैली के कारण बंद रहेंगे कई मार्ग, इन रूटों पर आने से बचें
रामलीला मैदान में शनिवार को होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर यातायात पुलिस ने उस ओर जाने वाले कुछ रास्तों को बंद कर दिया है, जबकि कुछ रास्तों पर भारी वाहन के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हैदराबाद एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट की पुलिस को फटकार, पूछा- क्या मुर्दों पर मुकदमा चलाना चाहते हैं?
हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले के चारों आरोपियों के एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को तीन सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अनुच्छेद-370 मामले को सात सदस्यीय पीठ को सौंपने पर विचार कर सकता है सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को संकेत दिए कि वह अनुच्छेद-370 को हटाने को चुनौती देने के मुद्दे को सात सदस्यीय बड़ी पीठ को सौंपने पर विचार कर सकता है लेकिन इससे पहले वह इस मुद्दे पर सभी पक्षों की प्रारंभिक दावों को सुनेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, कई उड़ानें प्रभावित
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को तेज बारिश और हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। दिल्ली के लोधी रोड, संसद मार्ग, आरके पुरम सहित कई इलाकों में तेज बारिश हुई जिसने मौसम का मिजाज ही बदल दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर