फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 17 Nov 2019 07:17 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
amar ujala logo
विज्ञापन
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है, यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन


आज रिटायर होंगे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई (CJI Ranjan Gogoi - Chief Justice of India) आज, 17 नवंबर 2019 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 15 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में उनके कार्य का आखिरी दिन था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


संसद में अब विपक्ष के साथ बैठेगी शिवसेना, एनडीए से बाहर होना लगभग तय
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर रास्ते अलग होने के बाद अब एनडीए की संस्थापक पार्टियों में शामिल शिवसेना का गठबंधन से बाहर होना भी लगभग तय हो गया है।
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर

आज बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद होगा चारधाम यात्रा का समापन
बदरीनाथ धाम के कपाट आज शाम पांच बजकर 13 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे और इसी के साथ चारधाम यात्रा का समापन भी हो जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

महाराष्ट्र : सोनिया गांधी और शरद पवार के बीच दिल्ली में होने वाली बैठक टली
महाराष्ट्र में अपना मुख्यमंत्री बनाने पर अड़ी शिवसेना का एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाना लगभग तय माना जा रहा है। इसका एलान जल्द हो सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

राष्ट्रीय मिर्गी दिवस आज: दुनिया में सबसे ज्यादा 1.2 करोड़ रोगी भारत में   
मिर्गी के रोगी को दौरा पड़े तो उसे करवट करके लिटा दें। उसे जूता या चप्पल नहीं सुंघाने चाहिए। यह कहना है दिल्ली के पीएसआरआई अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नितिन गुप्ता का।
यहां पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में पंचायत और स्थानीय निकाय उपचुनाव आज
हिमाचल प्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से तीन बजे के बीच होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें