हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है, यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
आज से फिर खुल जाएगा सिग्नेचर ब्रिज, पर्यटन विभाग ने दिया आदेश
सिग्नेचर ब्रिज एक बार फिर शुक्रवार से वाहनों के आवागमन के लिए खुल जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज तय होगा मेट्रो फेज-3 का स्वरूप, लखनऊ में है बैठक
नोएडा सेक्टर-62 से मोहननगर मेट्रो फेज-तीन कॉरिडोर के स्वरूप और फंडिंग पैटर्न को लेकर शुक्रवार को लखनऊ में प्रमुख सचिव आवास की अध्यक्षता में अहम बैठक होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पीसीएस प्री में आरक्षण को हाईकोर्ट में चुनौती, सुनवाई आज
पीसीएस प्री 2019 में जाति/वर्गवार आरक्षण को चुनौती देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
महाराष्ट्र : सरकार बनाने को लेकर शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी में करीब-करीब सहमति
राष्ट्रपति शासन का सामना कर रहे महाराष्ट्र में जल्द ही फिर सियासी उलटफेर हो सकता है। विभिन्न मुद्दों पर बिंदुवार मंथन के बाद सरकार बनाने के लिए शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच करीब करीब सहमति बन गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
भीमा-कोरेगांव हिंसाः नवलखा को गिरफ्तारी से नहीं मिली राहत, सुनवाई आज
बॉम्बे हाईकोर्ट ने नागरिक अधिकार कार्यकर्ता गौतम नवलखा को गिरफ्तारी से और राहत देने से गुरुवार को इनकार कर दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में सम-विषम का आज अंतिम दिन, योजना के विस्तार पर अभी तक कोई फैसला नहीं
दिल्ली में सम-विषम योजना का आज अंतिम दिन है। हालांकि दिल्ली सरकार की ओर से इस योजना में विस्तार की बात कही गई थी लेकिन अब तक ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर