फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Alert: ओमिक्रॉन संकट के बीच बेंगलुरु रेड जोन में, सात जनवरी से पहले हो सकता है नए प्रतिबंधों का एलान

Sun, 02 Jan 2022 09:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी स्थिति गंभीर हो रही है और केंद्र की एक सूची में शहर को रेड जोन में रखा गया है। राज्य सरकार में एक मंत्री ने स्थिति से निपटने के लिए और प्रतिबंध लगाए जाने की जरूरत पर जोर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों और इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के चलते देश में स्थिति एक बार फिर गंभीर हो रही है। कई राज्यों में प्रतिबंधों की शुरुआत फिर से हो गई है। कर्नाटक ने भी नव वर्ष के मौके पर रात्रि कर्फ्यू जैसे नियम लागू किए थे और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राज्य में और सख्त प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश के राजस्व मंत्री आर अशोक ने रविवार को बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार राजधानी बेंगलुरु रेड जोन में है। बेंगलुरु में अलर्ट जारी करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगर हम बेंगुलुर में और प्रतिबंध लागू करें तो लोगों की जान बचाई जा सकती है और अस्पताल में भर्ती के मामलों की संख्या कम की जा सकती है।  

सीएम बोम्मई सख्त लॉकडाउन के पक्ष में नहीं
मंत्री ने कहा कि नव वर्ष समारोहों को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया गया था, जो सात जनवरी तक लागू रहेगा। इससे पहले ही नए प्रतिबंधों का एलान किया जा सकता है। वहीं, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पहले लॉकडाउन लगाया गया था लेकिन अब फिर से ऐसा नहीं होना चाहिए। हम इसे देखते हुए कोई फैसला लेंगे।
विज्ञापन


रविवार को कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के 100 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए और पांच संक्रमितों की जान चली गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 0.86 फीसदी पर पहुंच गया है। शनिवार को राज्य के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। बोम्मई ने पहले भी इस बात के संकेत दिए हैं कि सख्त लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। 

23 राज्यों में पहुंच चुका है ओमिक्रॉन वैरिएंट
कोरोना के नए और अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से देश में मामलों में एक बार फिर तेजी से वृद्धि हो रही है। करीब एक महीने के अंदर यह वैरिएंट 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल ने इस वैरिएंट के चलते तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सख्त प्रतिबंध लागू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें