फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी के सामने पाक जिंदाबाद बोलने वाली अमूल्या की न्यायिक हिरासत पांच मार्च तक बढ़ी

Sun, 01 Mar 2020 09:17 AM IST
देव कश्यप एएनआई, बंगलूरू
विज्ञापन
Amulya Leona - फोटो : ANI
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के मंच से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाली अमूल्या लियोना के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अब कोर्ट ने अमूल्या की न्यायिक हिरासत पांच मार्च तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन



 

पिता ने बयान पर जताई थी नाराजगी

अमूल्या के बयान की उनके पिता ने भी आलोचना की थी। अमूल्या की नारेबाजी पर उसके पिता ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि अमूल्या ने जो कहा, उसे बर्दाश्त नहीं करूंगा। अमूल्या के पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने एंटी सीएए रैली में जो किया, वह बिल्कुल गलत था। उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि मैंने कई बार उससे कहा कि वे मुसलमानों से न जुड़ें, उसने नहीं सुना। मैंने उसे कई बार भड़काऊ बयान देने से मना किया, लेकिन उसने नहीं सुना। 

ओवैसी के मंच से लगाया था पाक जिंदाबाद का नारा

बता दें कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में 20 फरवरी को बंगलूरू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल अमूल्या ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए थे। इस दौरान एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी वहां मौजूद थे। उन्होंने तुरंत अमूल्या की इस हरकत की निंदा करते हुए कहा था कि इससे से सहमत नहीं है और आश्वस्त करते हैं  कि हम भारत के लिए हैं।  

कार्यक्रम का आयोजन ‘संविधान बचाओ’ बैनर तले किया गया था। आयोजकों ने जब अमूल्या को मंच पर संबोधन के लिए बुलाया तो उसने लोगों से अपील की वह उसके साथ ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाएं। इस दौरान मंच पर ओवैसी भी मौजूद थे। अमूल्या के ऐसा करते ही ओवैसी ने तुरंत उससे माइक छीन लिया था, वहीं अन्य लोगों ने उसे मंच से नीचे उतारने की कोशिश की थी। इन सबके बावजूद वह लगातार नारे लगाती रही। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर उसे मंच से नीचे उतारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें