फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: राज्यपाल को सता रहा टैपिंग और ट्रैकिंग का डर, राजभवन से कोलकाता पुलिस को हटाने के आदेश

Thu, 28 Sep 2023 08:21 PM IST
आदर्श शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर टैपिंग और ट्रैकिंग की आंशका जताई है। पत्र के जरिए उन्होंने सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली का भी अनुरोध किया है। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर निगरानी का आरोप लगाते हुए राजभवन ने पुलिस को राजभवन के भूतल तक सीमित करने और परिसर के अंदर से कोलकाता पुलिस के सभी कर्मियों को तत्काल हटाने का आदेश दिया है। राजभवन सूत्रों के मुताबिक राजभवन की सिफारिशों के अनुसार, शहर के पुलिस कर्मियों को राजभवन के आवासीय सेक्शन और कार्यालय सेक्शन की सभी मंजिलों से हटा दिया जाएगा। इसके बजाय राज्यपाल के सुरक्षाबल के रूप में सीआरपीएफ के जवान वहां की सुरक्षा का प्रबंधन करेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक राजभवन चाहता है कि कोलकाता पुलिस केवल राजभवन के भूतल, उसके प्रवेश और निकास बिंदुओं, उद्यानों और आसपास के क्षेत्रों में ही तैनात रहे। पिछले राज्यपाल के कार्यकाल के दौरान कोलकाता पुलिस कर्मी केवल राजभवन के भूतल तक ही सीमित थे। राजभवन में तैनात पुलिसकर्मियों की लगातार फेरबदल की जानी चाहिए। सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल की सिफारिश के मद्देनजर, कोलकाता पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ एक संयुक्त सुरक्षा बैठक की है।

टैपिंग और ट्रैंकिंग की आशंका
बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर टैपिंग और ट्रैकिंग की आंशका जताई है। पत्र के जरिए उन्होंने सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली का भी अनुरोध किया है। गुरुवार को राजभवन द्वारा भेजे गए पत्र में जैमर और डी बगिंग की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें