पश्चिम बंगाल सरकार ने एक ज्ञापन जारी कर 30 सितंबर को तीन निर्वाचन क्षेत्रों- समसेरगंज और जंगीपुर विधानसभा क्षेत्रों में और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। बता दें कि भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं।
असम : विधानसभा उपचुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस
असम में साल के अंत में संभावित विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस बिना गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने सोमवार को यह जानकारी दी।
बोरा ने कहा कि इस वर्ष विधानसभा चुनाव में गठबंधन के कारण हमारा संगठन कई क्षेत्रों में कमजोर हो गया है। बीते चुनाव में गठबंधन सहयोगियों को दी गई सीटों पर कांग्रेस अपनी खोई जमीन वापस हासिल करना चाहती है। इसलिए उपचुनाव वाली सीटों पर प्रदेश कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का फैसला किया है।
विधायकों की मौत और इस्तीफे के कारण असम में पांच विधानसभा सीटें खाली हैं। वहीं एक अन्य विधायक जो केंद्रीय मंत्री बने हैं, उन्होंने अभी तक सदन में अपनी सदस्यता नहीं छोड़ी है।