नदिया जिले में बीते 14 जून को पलाश मंडल नाम के व्यक्ति की हत्या में राजेंद्र शर्मा और पकड़ा गया नाबालिग शामिल था। सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के अनुसार 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है जो कथित तौर पर चाकू, पिस्तौल, लोहे की छड़ लेकर मंडल के घर में घुस गए थे।
पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) दो लोगों को पकड़ा है, जिनमें एक नाबालिग है। नदिया जिले में बीते 14 जून को पलाश मंडल नाम के व्यक्ति की हत्या में राजेंद्र शर्मा और पकड़ा गया नाबालिग शामिल था।
विज्ञापन
सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के अनुसार 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है जो कथित तौर पर चाकू, पिस्तौल, लोहे की छड़ लेकर मंडल के घर में घुस गए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने घर के भीतर तोड़ फोड़ की और उसके पति को घसीटकर घर से बाहर ले गए। उनमें से एक ने उसके पति के सिर पर गोली मारी।
बाद में शक्तिनगर के जिला अस्पताल में उसे ले जाया, गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीबीआई ने 10 सितंबर को शर्मा समेत 15 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। अदालत ने एक आरोपी को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है, वहीं नाबालिग को सुधार गृह भेजा गया है। सीबीआई ने तीन तीन आरोपियों के खिलाफ हिंसा के मामले में अलग-अलग केस भी दर्ज किया है।