फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: TMC विधायक जफीकुल इस्लाम के आवास से 35 लाख रुपए नकद बरामद; कोलकाता, मुर्शिदाबाद और कूचबिहार में छापेमारी

Thu, 30 Nov 2023 07:10 PM IST
आदर्श शर्मा एन. अर्जुन, कोलकाता
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुर्शिदाबाद के डोमकल के विधायक जफीकुल इस्लाम और दो पार्षदों के सात ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की। विधायक के घर से अभी तक 35 लाख रुपए बरामद किए गए हैं, अभी भी सीबीआई द्वारा तलाशी जारी है। विधायक फिलहाल विधानसभा सत्र के लिए कोलाकाता गए हुए हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों का दावा है कि विधायक के बाथरूम से करीब आठ लाख रुपये, बेडरूम से करीब 24 लाख और इसके अलावा घर के अन्य कमरों से भी कई लाख रुपये मिले हैं। कुल मिलाकर दावा किया जा रहा है कि विधायक के घर से 35 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इसके साथ घर से भारी मात्रा में सोने की भी बरामदगी हुई है।
  
गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने गुरुवार को मुर्शिदाबाद के डोमकल के विधायक जफीकुल इस्लाम, कोलकाता नगर निगम के पार्षद के आवास पर छापेमामरी की। यह छापेमारी घरों और उनके कार्यालयों में की गई है। छापेमारी के दौरान उनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें कोलकाता, मुर्शिदाबाद, कूचबिहार जिलों में और उसके आसपास कई स्थानों पर छापेमारी जारी है। 
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो जफीकुल के घर केंद्रीय बलों की उपस्थिति में सीबीआई ने छापेमारी की। दोपहर तकरीबन 12 बजे पैसे गिनने की मशीन को भी लाया गया। सूत्रों की मानें तो विधायक के घर अभी भी तलाशी अभियान जारी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस छापेमारी के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान विधायक के परिवार ने बताया कि कुछ संपत्तियां हाल ही में बेची गई थी, वही पैसा घर में रखा था। 

उल्लेखनीय है कि गुरुवार सुबह राज्य में कई अन्य जगहों पर भी सीबीआई ने छापेमारी की। इनमें तृणमूल विधायक अदिति मुंशी और बिधाननगर नगर पार्षद देबराज चक्रवर्ती और कोलकाता नगर पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता के घर शामिल हैं। जांच एजेंसी के अधिकारी देवराज के दो घरों में तलाशी ली। हालांकि, दोपहर 3 बजे तक सीबीआई के अधिकार दोनों घरों से चले गए। सीबीआई अधिकारी दोपहर करीब 2:30 बजे बाल्पादित्य के घर से भी निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें