फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत: कचरा बीनने वाली ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी, बातचीत सुनकर उड़ गए लोगों के होश, वीडियो वायरल

Fri, 20 Aug 2021 03:12 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

बंगलूरू की एक महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलती है। वीडियो को खूब लाइक किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
ragpicker woman - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू की एक कचरा बीनने वाली महिला के वीडियो ने मीडिया का खूब ध्यान आकर्षित किया है। सेसिलिया मार्गरेट लॉरेंस नामक यह महिला वीडियो में धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलती दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन


इस वीडियो क्लिप को शचीना हेगर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शचीना को लॉरेंस बंगलूरू की सड़कों पर मिलीं। इसी मुलाकात के दो वीडियो शचीना ने इंस्टाग्राम पर साझा किए। एक वीडियो में, लॉरेंस को अपना परिचय देते हुए और भगवान की स्तुति करते हुए देखा जा सकता है। जब शचीना ने हेगर से पूछा कि क्या वह अकेली है? इस पर उसने तुरंत मदर मैरी की एक तस्वीर निकाली और शचीना को दिखाई। फिर कहा कि 'आप इसे अकेले कहते हैं?' लॉरेंस का कहना है कि वह जापान में सात साल और उससे अधिक समय तक रहने की जानकारी देती है। 

शचीना का कहना है कि ऐसी कहानियां हमेशा आपके आसपास होती हैं। आपको बस इतना करना है कि रुकें और चारों ओर देखें। कुछ सुंदर तो कुछ दर्दनाक होता है। कुछ फूलों के बिना जीवन क्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें