देश में किसी भी अवांछित ड्रोन से निपटने के लिए विमानन सुरक्षा नियामक बीसीएएस एक सप्ताह में ड्रोन रोधी नियम जारी करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) में उप महानिदेशक महेश्वर दयाल ने कहा कि ड्रोन निरोध के लिए हम हफ्तेभर से भी कम वक्त में दिशा-निर्देश जारी करेंगे। यह अंतिम चरणों में है। मेरे खयाल से यह सुरक्षित आकाश की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।