फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में मिली 500 करोड़ की अघोषित संपत्ति, 'स्वयंभू भगवान' ने वीडियो जारी कर दी सफाई

Tue, 22 Oct 2019 01:56 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कल्कि भगवान - फोटो : ANI
विज्ञापन

खुद को भगवान बताने वाले विजय कुमार नायडू ने आज एक वीडियो जारी कर कहा है कि वह देश छोड़ कर भागा नहीं हैं, वह यही भारत में हैं। उसने कहा है कि न तो आयकर विभाग और ना ही सरकार ने कहा है कि मैं देश से भागा हूं। आयकर विभाग की छापेमारी में 500 करोड़ की अघोषित आय का पता चलने के बाद स्वयंभू नायडू ने एक विडियो जारी करते हुए सफाई दी है।

विज्ञापन

मंगलवार को अपने बेटे के संपत्तियों पर आयकर विभाग द्वारा छापा पड़ने के बाद कल्कि भगवान ने वीडियो जारी किया। जिसमें उसने कहा कि मैं यही इसी देश में हूं। ना तो आयकर विभाग ने कहा है और ना ही सरकार कह रही है कि मैं देश से भाग गया हूं। 

इससे पहले आयकर विभाग ने कथित अध्यात्मिक गुरु कल्कि भगवान से जुड़े समूह के 40 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के काला धन बरामद किया था।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने धार्मिक प्रवचन और बेहतर जीवन जीने के तरीके (वेलनेस कोर्स) सिखाने के नाम पर काला धन जमा करने वाले चेन्नई के एक समूह पर छापा मारा था। वहां से अधिकारियों ने 500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के काला धन का पता लगाया। इस समूह ने भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में निवेश किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें