फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिक्ष में स्पेस एजेंसी : गगनयान मिशन की ट्रैकिंग में भारत की मदद करेगा ऑस्ट्रेलिया

Tue, 14 Sep 2021 02:46 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी के उप प्रमुख एंथनी मर्फेट ने बताया ऑस्ट्रेलिया के जरिए भारत के गगनयान मिशन को ट्रैक करने में सहयोग के साथ ही दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष सहयोग बढ़ रहा है।
विज्ञापन
गगनयान - फोटो : ISRO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी के उप प्रमुख एंथनी मर्फेट ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया कोकोस कीलिंग द्वीप के जरिए भारत के गगनयान मिशन को ट्रैक करने में सहयोग करेगा। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन में मर्फेट ने बताया, दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष सहयोग बढ़ रहा है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई स्पेस एजेंसी ने कहा, दोनों देशों के बीच बढ़ा अंतरिक्ष सहयोग
भारत-ऑस्ट्रेलिया की स्पेस एजेंसियों ने हाल ही में अपने समझौता ज्ञापन में कई अहम सुधार किए हैं। उन्होंने बताया, हम कोकोस कीलिंग द्वीपों पर ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्र के माध्यम से ट्रैकिंग करके इस गगनयान मिशन का समर्थन करने जा रहे हैं। गगनयान भारत का महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष मिशन है, जिसका उद्देश्य तीन भारतीयों को पृथ्वी की निचली कक्षा तक ले जाना है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें