फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 03 Aug 2019 07:43 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: एडवाइजरी के बाद अफवाहों से लोगों में डर, राशन-पानी के लिए लगीं लाइनें
विज्ञापन


घाटी में अमरनाथ यात्रियों तथा पर्यटकों को जल्द से जल्द लौट जाने की एडवाइजरी जारी करने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। कश्मीर के साथ ही ज मू संभाग के पुंछ, राजोरी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन आदि जिलों में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। 

पढ़ें पूरी खबर-

अयोध्या में समाधान की 'सुप्रीम' पहल भी हुई नाकाम, अब कोर्ट में छह अगस्त से रोजाना सुनवाई

अयोध्या मामले में सुलह-समझौते की सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई कोशिश भी नाकाम हो गई। आठ मार्च से 155 दिन मध्यस्थता पैनल ने सभी पक्षों को बुलाकर तथ्य-सुबूतों और बयानों को परखा, लेकिन आपसी सहमति से मामले के समाधान की कोई एक राय नहीं बन सकी।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

उन्नाव केस : जिंदगी और मौत से लड़ रही पीड़िता के शरीर में 6 फ्रैक्चर, जानिए अब क्या बोले डॉक्टर 


उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता की हालत पांचवें दिन भी नाजुक बनी हुई है। पीड़िता के शरीर में छह जगहों पर फ्रैक्चर है और उसका करीब तीन यूनिट खून बह चुका है। वहीं पीड़िता के वकील की हालत भी अभी नाजुक बनी हुई है।  
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

जलियांवाला बाग ट्रस्ट से कांग्रेस अध्यक्ष को हटाने का बिल लोकसभा से पास

जलियांवाला बाग स्मारक ट्रस्ट से कांग्रेस अध्यक्ष को सदस्य के तौर पर हटाने वाला बिल शुक्रवार को लोकसभा में पास हो गया। भारी विरोध और कांग्रेस के वॉक आउट के बीच जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक संशोधन बिल को ध्वनिमत से पारित किया गया। 

पढ़ें पूरी खबर-

आईआईटी मद्रास, बीएचयू और डीयू समेत 14 संस्थानों को इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस का दर्जा देने की सिफारिश

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय और मद्रास व खडगपुर के आईआईटी संस्थानों को इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस (आईओई) का दर्जा मिलने की राह आसान हो गई है। यूजीसी काउंसिल की बैठक में शुक्रवार को केंद्र सरकार से इन संस्थानों को आईओई दर्जा देने की सिफारिश करने का निर्णय लिया गया।

पढ़ें पूरी खबर-
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें