फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: बारिश और तेज तूफान से दो की मौत, 41000 से ज्यादा लोग प्रभावित, तिनसुकिया में आज स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

Mon, 24 Apr 2023 12:52 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, गुवाहाटी

सार

एएसडीएमए की रिपोर्ट में कहा गया है कि आंधी और बारिश के कारण कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट में कहा गया, 633 कच्चे घर और 42 पक्के घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए।
विज्ञापन
असम में बारिश, ओलावृष्टि और तेज तूफान ने मचाई तबाही - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के विभिन्न जिलों में पिछले 48 घंटों में आई बारिश, ओलावृष्टि और तेज तूफान से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 144 गांवों के 41,400 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक, ओलावृष्टि और तूफान के कारण राज्य के कई हिस्सों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए।
विज्ञापन


असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को जिले में आए भयंकर तूफान के बाद तिनसुकिया जिले के डूमडूमा क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिजॉय मानकी (57) और देव कुमार ठाकुर (26) के रूप में हुई है। वहीं हैलाकांडी, तिनसुकिया, नागांव के 144 गांवों के कुल 41410 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा गोलपारा, कछार, धुबरी, बोंगाईगांव भीषण तूफान से प्रभावित हुए हैं।

एएसडीएमए की रिपोर्ट में कहा गया है कि आंधी और बारिश के कारण कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट में कहा गया, 633 कच्चे घर और 42 पक्के घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। 205 कच्चे और तीन पक्के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और पांच अन्य संस्थान भी प्रभावित हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को गोलपारा जिले के बंदरमाथा इलाके में बिजली गिरने से पांच गायों की मौत हो गई।
विज्ञापन

एएसडीएमए की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ओलावृष्टि के कारण धातु की छत की चादरों में छिद्र हो गए थे, जिसके परिणामस्वरूप बोंगाईगांव जिले में डांगताल राजस्व मंडल के अंतर्गत घिलागुरी, डाबली और दिगदारी गांवों में 85 घरों की छत लीक हो गई थी। धुबरी जिले के 24 गांव भी भयंकर तूफान से प्रभावित हुए हैं। 

तूफान प्रभावित तिनसुकिया में 24 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे
तिनसुकिया में आई तेज आंधी और ओलावृष्टि ने तबाही मचाई है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने 24 अप्रैल को जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है। तिनसुकिया जिले के उपायुक्त की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि शनिवार और रविवार को तेज आंधी और ओलावृष्टि से हुई तबाही को देखते हुए जिले के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें