फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम राइफल्स का अनोखा प्रयास: अपने सबसे उम्रदराज और वीरता पुरस्कार विजेता से मिले, किया सम्मान

Thu, 07 Sep 2023 09:46 PM IST
रोहित राज एन. अर्जुन, कोहिमा/गुवाहाटी

सार

गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि असम राइफल्स ने नागालैंड के सुंगरात्सु गांव में 3 असम राइफल्स के शौर्य चक्र विजेता सौ वर्षीय अनुभवी हवलदार मेरिंग एओ से संपर्क किया। उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
मेरिंग एओ को सम्मानित करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम राइफल्स अपनी वीरता और शौर्य के लिए पहचानी जाती है। उनकी बाहादुरी के चर्चे देश और दुनिया में होती है। कहते हैं कि जो कौम अपने वीरों को याद नहीं रखतीं, संसार एक दिन उनको भूला देती है। लेकिन असम राइफल्स हमेशा अपने वीरों का सम्मान और बुजुर्ग सैनिकों याद करती है। असम राइफल्स के एक अनोखे प्रयास को लोग काफी सराह रहे हैं। पिछले दिनों असम राइफल्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने नागालैंड में असम राइफल्स के सौ वर्षीय अनुभवी और सबसे उम्रदराज वीरता पुरस्कार विजेता से संपर्क किया, उनसे मुलाकात की और उनको सम्मानित किया।
विज्ञापन


गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि असम राइफल्स ने नागालैंड के सुंगरात्सु गांव में 3 असम राइफल्स के शौर्य चक्र विजेता सौ वर्षीय अनुभवी हवलदार मेरिंग एओ से संपर्क किया। उनका हालचाल जाना। 104 वर्षीय हवलदार मेरिंग एओ असम राइफल्स के सबसे उम्रदराज वीरता पुरस्कार विजेता हैं। उन्हें 1960 में तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा उनके वीरतापूर्ण कार्य के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। 

ब्रिगेडियर विक्रम सिंह, कमांडर 7 सेक्टर, कमांडेंट 12 एआर के साथ पिछले दिनों हवलदार मेरिंग एओ से मिले और उनकी पत्नी और परिवार के सदस्यों से बातचीत की। ब्रिगेडियर विक्रम सिंह ने शताब्दी के दिग्गज और उनके परिवार के सदस्यों की कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान हवलदार मेरिंग एओ को श्रवण सहायता प्रदान की। ब्रिगेडियर सिंह ने कहा, बल के सबसे बुजुर्ग वीरता पुरस्कार विजेता से मिलना असम राइफल्स के प्रत्येक अधिकारी और जवानों के लिए गर्व और सम्मान की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें