फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: मादक पदार्थ तस्कर के साथी की तलाश में पहुंची पुलिस पर हमला, दांत से काटकर किया घायल; 50 लोग हिरासत में

Thu, 07 Sep 2023 09:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, उत्तरी लखीमपुर (असम)
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

असम के एक गांव में ग्रामीणों के एक समूह ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने कई पुलिसकर्मियों को दांत से काटकर घायल कर दिया। इस सिलसिले में गुरुवार को 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना बुधवार रात बोंगलमारा के नंबर-2 अहमदपुर गांव में तब हुई, जब पुलिस टीम उस कथित मादक पदार्थ तस्कर के दूसरे साथी की तलाश करने के लिए वहां गई थी, जिसे पहले गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस टीम पहुंची, गिरफ्तार व्यक्ति के परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर हमला कर दिया। उनमें से कई ने कर्मियों को दांत काट लिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमलावर गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाने में कामयाब रहे, जो वहां से भाग गया। लखीमपुर के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने आज सुबह इलाके में तलाशी अभियान चलाया। अब तक 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें