फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam- Meghalaya Border dispute: असम और मेघालय ने छह क्षेत्रों में सीमा विवाद सुलझाने का किया फैसला

Mon, 22 Aug 2022 06:33 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, गुवाहाटी।

सार

सीएम हिमंत बिस्वा ने कहा कि हमने शेष छह विवादित स्थलों की समस्याओं के समाधान पर काम शुरू करने का निर्णय लिया है। मेघालय की ओर से ये क्षेत्र तीन जिलों में स्थित हैं। इस मुद्दे पर आगे बढ़ने के लिए दोनों राज्यों द्वारा एक-एक कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में तीन क्षेत्रीय समितियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने रविवार को छह क्षेत्रों में अंतर-राज्य सीमा विवाद सुलझाने पर काम शुरू करने का फैसला किया। दोनों पूर्वोत्तर पड़ोसियों के बीच इस साल के शुरुआत में छह अन्य समान क्षेत्रों में मुद्दों को सुलझाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

विज्ञापन

 
इस बारे में सीएम हिमंत बिस्वा ने कहा, हमने शेष छह विवादित स्थलों की समस्याओं के समाधान पर काम शुरू करने का निर्णय लिया है। मेघालय की ओर से ये क्षेत्र तीन जिलों में स्थित हैं। इस मुद्दे पर आगे बढ़ने के लिए दोनों राज्यों द्वारा एक-एक कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में तीन क्षेत्रीय समितियों का गठन किया जाएगा।

समितियों को 15 दिनों के भीतर अधिसूचित किया जाएगा। इसके बाद समितियां तुरंत क्षेत्रों का दौरा शुरू कर देंगी। बता दें कि इस साल 29 मार्च को दोनों राज्यों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में 12 विवादित क्षेत्रों में से छह में पांच दशक पुराने सीमा विवाद को समाप्त करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें