फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Specialty Hospital: परमाणु हमले और केमिकल हादसे के पीड़ितों के लिए झज्जर और चेन्नई में बनेंगे दो अस्पताल

Mon, 22 Aug 2022 06:26 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

मंत्रालय के अनुसार, रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल व परमाणु (सीबीआरएन) केंद्र झज्जर में एम्स परिसर और चेन्नई के स्टेनले मेडिकल कॉलेज में बनाए जाएंगे। इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट एचएलएल इन्फ्रा टेक सर्विसेज ने स्वास्थ्य और रक्षा मंत्रालय व परमाणु ऊर्जा विभाग व भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र जैसे अन्य संस्थानों से सलाह करके बनाई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल गैस त्रासदी या कानपुर अमोनिया गैस लीक जैसे हादसे भविष्य में होने पर पीड़ितों को दो नए उच्च विशेषज्ञता वाले चिकित्सा केंद्रों पर इलाज मिलेगा। झज्जर और चेन्नई में यह केंद्र बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयार किया है। यहां रासायनिक, जैविक, रेडियोधर्मी और परमाणु दुर्घटना या हमले के पीड़ितों को विशेषज्ञों से इलाज मिलेगा।

विज्ञापन

मंत्रालय के अनुसार, रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल व परमाणु (सीबीआरएन) केंद्र झज्जर में एम्स परिसर और चेन्नई के स्टेनले मेडिकल कॉलेज में बनाए जाएंगे। इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट एचएलएल इन्फ्रा टेक सर्विसेज ने स्वास्थ्य और रक्षा मंत्रालय व  परमाणु ऊर्जा विभाग व भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र जैसे अन्य संस्थानों से सलाह करके बनाई है।

यह केंद्र डेढ़ साल में 230 करोड़ की लागत से बनेंगे। दोनों में 50-50 बेड की सुविधा होगी। इनमें से 16 बेड आईसीयू, 20 आइसोलेशन और 10 बेड प्री व पोस्ट ऑपरेशन रूम के लिए होंगे। 4 बेड बोन-मैरो ट्रांसप्लांट केंद्र के लिए रखे जाएंगे। सभी केंद्रों पर एंबुलेंस सेवा होगी, पीड़ितों को संक्रमण मुक्त करने के लिए गर्म, ठंडे व रासायनिक स्नान की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

यूपी समेत सात जगहों पर उपकेंद्र भी बनेंगे
मंत्रालय के अनुसार सात सीबीआरएन चिकित्सा प्रबंधन केंद्र भी उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु में बनेंगे। एक अधिकारी ने बताया, इन्हें उन परमाणु ऊर्जा संयंत्रों व प्रमुख शहरों के निकट बनाया जाएगा, जो औद्योगिक हादसे या आतंकी हमले की जद में माने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें