फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को लगा झटका, इस सांसद ने दिया इस्तीफा

Fri, 15 Mar 2024 02:40 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अब्दुल खालिक साल 2019 से बारपेटा से सांसद हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उनका इस्तीफा कांग्रेस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। 

विज्ञापन
Abdul Khaleque - फोटो : Abdul Khaleque twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के लिए आसाम से एक बुरी खबर सामने आई है। बारपेटा से कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक  ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब्दुल खालिक  ने एक पत्र कांग्रेस हाईकमान को भेजा है और इसमेंं राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक सचिव पर पक्षपात के आरोप लगाए हैं। अब्दुल खालिक ने पत्र में लिखा है कि वो गांधी, नेहरू की विचारधारा से प्रभावित थे इसलिए बीते 25 सालों से कांग्रेस के साथ जुड़े थे। उन्होंने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया है कि कांग्रेस पार्टी अब जनता से जुड़े मुद्दों से खुद के दूर कर रही है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि अब कांग्रेस ने आसाम में अजीब का रास्ता पकड़ लिया है और इस वजह से वो इस्तीफा दे रहे हैं।   

विज्ञापन

 

 

अब्दुल खालिक ने क्यों दिया इस्तीफा? 
अब्दुल खालिक 2019 में बारपेटा से सांसद चुने गए थे लेकिन बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है। ऐसे में असंतोष के कारण उन्हें मजबूरन इस्तीफा देना पड़ा है। उनकी सीट असम प्रदेश कांग्रेस सेवादल के दीप बयान को आवंटित की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें