फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: कांग्रेस को झटका, भगवा दल में शामिल हुए पूर्व विधायक सुशांत बोरगोहेन

Sun, 01 Aug 2021 07:30 PM IST
प्रतिभा ज्योति एएनआई, गुवाहटी।

सार

बीते दिनों पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले पूर्व कांग्रेस विधायक सुशांत बोरगोहेन भाजपा में शामिल हो गए हैं। बोरगोहेन, चार बार के विधायक रूपज्योति कुर्मी के बाद भगवा दल में शामिल होने वाले दूसरे कांग्रेस विधायक बन गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस विधायक सुशांत बोरगोहेन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशांत बोरगोहेन रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। ऊपरी असम की थौरा सीट से जीतने वाले कांग्रेस विधायक सुशांत बोरगोहेन के भाजपा में जाने की अटकलें कई दिनों से चल रही थीं। 28 जुलाई को कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था और 31 जुलाई या उससे पहले स्थिति स्पष्ट करने को कहा था।

विज्ञापन

 

भगवा दल में शामिल होने वाले दूसरे कांग्रेस विधायक
बोरगोहेन भगवा पार्टी में शामिल होने वाले दूसरे कांग्रेस विधायक हैं। इससे पहले जब मई में हेमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार बनी थी तब चार बार के विधायक रूपज्योति कुर्मी, जो कांग्रेस में चाय जनजाति समुदाय के एकमात्र विधायक थे, ने 18 जून को विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया था। वे 21 जून को भाजपा में शामिल हो गए थे।
 
एक अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जूरी शर्मा बोरदोलोई, जो गुवाहाटी जिला अध्यक्ष थे, ने भी कुर्मी की तरह उसी दिन पार्टी छोड़ दी थी और दो जुलाई को सत्ताधारी पार्टी की सदस्यता ली थी। पूर्व मंत्री राजीव लोचन पेगू ने भी भाजपा में जाने की चर्चा के बीच छह जुलाई को कांग्रेस की माजुली जिला इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।  
विज्ञापन




हम कानून विशेषज्ञों की राय ले रहे-असम कांग्रेस प्रमुख
असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन बोरा ने बताया, उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया, जिसके जवाब में उन्होंने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। हम इस मामले पर कानूनी विशेषज्ञों से बात कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक को कारण बताओ नोटिस में पूछा गया था कि असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संज्ञान में यह बात आई है कि आप जल्द ही भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। ऐसा बयान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कलिता ने  दिया है। इसलिए आप 31 जुलाई से पहले अपना रूख साफ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले पूर्व कांग्रेस विधायक सुशांत बोरगोहेन भाजपा में शामिल हो गए हैं। 
Next
AU ऐप में पढ़ें