फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: बुजर्ग महिला की समस्या सुनने के लिए घुटनों पर बैठे सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, देखें मुख्यमंत्री का दिल छू लेने वाला अंदाज

Fri, 06 May 2022 11:20 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम

सार

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बात सुन रहे थे तो महिला ने उनके कंधे पर हाथ रखा हुआ था और सीएम ने महिला का हाथ थामे आश्वान दिया कि उनकी परेशानियों का हल हो जाएगा।
विज्ञापन
घुटनों पर बैठ बुजर्ग महिला की समस्या सुनते सीएम हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का आज दिल छू जाने वाला अंदाज देखने को मिला। काजीरंगा में आयोजित एक कार्यक्रम से बाहर निकलने के दौरान सीएम एक बुजुर्ग महिला से मिले। यहां वह 90 वर्षीय महिला की समस्या सुनने के लिए घुटनों पर बैठ गए।

विज्ञापन


सीएम सरमा ने बुजुर्ग महिला की पूरी समस्या बहुत ध्यान से सुनी साथ ही समस्या का हल निकालने के लिए अधिकारियों को तुरंत निर्देश भी दिए। वहीं इस दौरान सीएम और बुजुर्ग महिला आपस में मुस्कुराते भी दिखाई दिए। जब सीएम बात सुन रहे थे तो महिला ने उनके कंधे पर हाथ रखा हुआ था और सीएम ने महिला का हाथ थामे आश्वान दिया कि उनकी परेशानियों का हल हो जाएगा।
 


सीएम ने ट्विटर पर इस मुलाकात के बारे में ट्वीट कर लिखा कि आज काजीरंगा में 90 वर्षीय दादी का आशीर्वाद पाकर कितना दिव्य अनुभव हो रहा है। वह अपने बेटे से जुड़े एक निजी मामले को लेकर दरगांव से मुझसे मिलने आई थी। समस्या के समाधान में सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


चर्चा में बने हुए हैं हिमंत बिस्वा सरमा
यूनीफॉर्म सिविल कोड को लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने कहा था कि हर कोई यूसीसी चाहता है। कोई भी मुस्लिम महिला नहीं चाहती कि उसका पति तीन अन्य पत्नियों को घर लाए। किसी भी मुस्लिम महिला से पूछो तो उसका यही जवाब होगा। साथ ही उन्होंने कहा था कि यूसीसी मेरा मुद्दा नहीं है, यह सभी मुस्लिम महिलाओं का मुद्दा है। अगर उन्हें इंसाफ देना है तो तीन तलाक को खत्म करने के बाद अब यूनीफॉर्म सिविल कोड लाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें