फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वहां कौशल नहीं': असम में सेमीकंडक्टर इकाई पर प्रियांक खरगे नाराज, CM सरमा बोले- कांग्रेस का असल रंग सामने आया

Fri, 27 Sep 2024 01:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी

सार

कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने असम और गुजरात में सेमीकंडक्टर उत्पादन इकाइयों को लेकर विरोध जताया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पांच सेमीकंडक्टर उत्पादन इकाइयों में चार गुजरात और एक असम में है। लेकिन उनके पास वहां इकोसिस्टम का कोई कौशल नहीं है।
विज्ञापन
प्रियांक खरगे, हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में सेमीकंडक्टर उत्पादन इकाइयों की स्थिति को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इसकी तीन इकाई गुजरात में और एक असम में है, जिसे लेकर कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खरगे ने विरोध जताया। खरगे के इस विरोध पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने प्रियांक खरगे के जरिए कांग्रेस को घेरा। असम सीएम ने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस ने असम के विकास का विरोध कर अपना असली रंग दिखा दिया। इसी के साथ उन्होंने असम कांग्रेस के नेताओं को इस विभाजनकारी सोच से हटकर राज्य के विकास के लिए खड़े होने की अपील की। 
विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "एक बार फिर असम के विकास का विरोध करते हुए कांग्रेस ने अपना असली रंग दिखा दिया है। कर्नाटक के एक मंत्री जो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे भी हैं, उन्होंने दावा किया कि असम को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की मेजबानी करने का कोई अधिकार नहीं है। मैं असम कांग्रेस के नेताओं से अपील करता हूं कि वे इस विभाजनकारी सोच से निकलकर राज्य के विकास में भूमिका निभाएं।"

प्रियांक खरगे का बयान
इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने असम और गुजरात में सेमीकंडक्टर उत्पादन इकाइयों को लेकर विरोध जताया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "पांच सेमीकंडक्टर उत्पादन इकाइयों में चार गुजरात और एक असम में है। लेकिन उनके पास वहां इकोसिस्टम का कोई कौशल नहीं है। उनके पास वहां शोध, उद्भवन और नवीनीकरण की व्यवस्था नहीं है। जब चिप डिजाइनिंग की 70 फीसदी प्रतिभा कर्नाटक में हैं तो मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि सरकार राजनीतिक बल का इस्तेमाल कर दूसरे राज्यों में क्यों दबाव बनाना चाह रही है। यह गलत है।" 
विज्ञापन


केंद्र सरकार पर लगाया आरोप
इससे पहले कर्नाटक मंत्री प्रियांक खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सेमी कंडक्टर कंपनियों को गुजरात में निवेश के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि जब शीर्ष में बैठे लोग प्रधानमंत्री की बजाय मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रहे हैं तो कर्नाटक जैसे राज्यों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें