फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमंत बिस्व सरमा बोले: 'इंदिरा जैसी तानाशाह को भारतीयों ने समुद्र में फेंक दिया, तेलंगाना में किसको फेंकना है यहां के लोग जानते हैं'

Sun, 09 Jan 2022 03:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वारंगल

सार

तेलंगाना के वारंगल में रैली के दौरान हिमंत बिस्व सरमा ने राज्य के सीएम के चंद्रशेखर राव (केसीआर) को घेरते हुए कहा, "जब भी कोई तानाशाह प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री होता है, देश में आपातकाल जैसा कुछ होता है।"
विज्ञापन
हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के कद्दावर नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को तेलंगाना में सत्तासीन तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सरकार पर जमकर निशाना साधा। वारंगल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। सरमा ने तानाशाही पर भाषण देते हुए कहा कि भारतवासियों ने इंदिरा गांधी जैसी तानाशाह को समुद्र में फेंक दिया था। तेलंगानावासी भी जानते हैं कि उन्हें किसको समुद्र में फेंकना है। 
विज्ञापन


सरमा के बयान में क्यों आया इंदिरा गांधी का जिक्र?
असम सीएम ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बहाने राज्य की टीआरएस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "अन्याय के साथ लड़ते रहिए। अन्याय के साथ हम कोई समझौता नहीं करेंगे। हमारे कार्यकर्ता तैयार हो कर रहिए।" 

उन्होंने तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव (केसीआर) को घेरते हुए कहा, "जब भी कोई तानाशाह प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री होता है, देश में आपातकाल जैसा कुछ होता है। कष्ट होगा, आप लोग को परिश्रम करना होगा। लेकिन कष्ट और परिश्रम का फल हमेशा मीठा होता है। वो कष्ट और जो वो हम पर हमला करेंगे इसी से नया तेलंगाना बनेगा। इसलिए आपको डरना नहीं है। आप लोगों को संग्राम करना है। आप लोगों को अपने काम और मकसद में डट कर खड़े रहना है।" 
विज्ञापन




इंदिरा गांधी पर क्या रहा सरमा का बयान?
सरमा ने कहा, "इंदिरा गांधी जैसे तानाशाह को भी भारतवासियों ने समुद्र में फेंक दिया था। यहां में तो समुद्र भी है। किस को फेंकना है तेलंगानावासी अच्छी तरह से जानते हैं। इसलिए यहां तानाशाही नहीं चलेगी। भारत की मिट्टी में में तानाशाही पहले भी नहीं चली थी और आगे भी नहीं चलेगी।" 

ओवैसी पर क्या बोले असम सीएम?
सरमा ने राज्य में भाजपा के पैर जमाने को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा, "भारत को कोई रोकने वाला नहीं है। जैसे आर्टिकल 370 खत्म हो गया। जैसे राम मंदिर बनने का काम शुरू हो गया। यहां से भी निजाम का नाम और निशान मिट जाएगा। ओवैसी का नाम और निशान मिट जाएगा। वो दिन ज्यादा दूर नहीं है। भारत अब जाग चुका है। भारत किसी फर्जी धर्मनिरपेक्ष या सांप्रदायिक राजनीति करने वालों को और नहीं मानेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें