फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs BAN 2nd Test: न्यूजीलैंड के यंग ने बांग्लादेश के खिलाफ एक गेंद पर बनाए सात रन, देखें VIDEO

Sun, 09 Jan 2022 03:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

सार

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की पारी के 26वें ओवर में एक गेंद पर 7 रन बने। तब तेज गेंदबाज इबादत हुसैन गेंदबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
सात रन का इशारा करते अंंपायर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट में एक ऐसी अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए। लोगों ने नो बॉल और वाइड बॉल पर सात रन बनते देखा होगा, लेकिन क्या  बिना नो बॉल के एक गेंद पर सात रन बनते देखा है? न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच में यह वाकया देखने को मिला, जब गेंदबाज ने सात रन दे डाले।
विज्ञापन

 
इस तरह बने सात रन
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की पारी के 26वें ओवर में एक गेंद पर 7 रन बने। तब तेज गेंदबाज इबादत हुसैन गेंदबाजी कर रहे थे। उनके ओवर की आखिरी गेंद पर कीवी ओपनर विल यंग ने एक शॉट खेला, गेंद दूसरी स्लिप के पास पहुंची, लेकिन फील्डर ने कैच ड्रॉप कर दिया। इसके बाद गेंद तेजी से थर्ड मैन की दिशा में गई। बाउंड्री लाइन से ठीक पहले तस्कीन अहमद ने गेंद को रोक लिया। इस बीच यंग और लाथम ने तीन रन दौड़कर पूरे कर लिए।

ओवरथ्रो के सात रन मिले
तस्कीन ने विकेटकीपर नुरुल हसन को गेंद थ्रो किया। गेंद अपने पास लेकर नुरुल ने भी दूसरे छोर पर थ्रो कर दिया। थ्रो में इतनी ताकत थी कि गेंदबाज और फील्डर को चकमा देते गेंद बाउंड्र लाइन के पार चली गई। गेंदबाज इबादत ने गेंद पकड़ने की कोशिश की, पर वह सफल नहीं हो सके। इस तरह से एक गेंद पर पहले विल यंग का आसान सा कैच छूटा, फिर ओवर थ्रो के चलते उनको चार रन फ्री में भी मिल गए। 
विज्ञापन


2008 में भी घटी थी ऐसी घटना
इससे पहले इस प्रकार की घटना नवंबर 2008 में देखने को मिली थी। तब एक गेंद पर बिना वाइड और नो के आठ रन मिले थे। ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टेस्ट में कंगारू बल्लेबाज एंड्र्यू साइमंड्स ने कीवी गेंदबाज इयान ओ ब्रायन की गेंद पर आठ रन बटोरे थे। इसमें दौड़कर चार रन और चार रन ओवरथ्रो से मिले थे। ओवरथ्रो में गेंद बाउंड्री लाइन के पार चली गई थी। 

दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड  मजबूत स्थिति में
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 349 रन बना लिए हैं। फिलहाल टॉम लाथम 186 रन और डेवोन कॉन्वे 99 रन बनाकर नाबाद हैं। विल यंग 54 रन बनाकर आउट हुए। पहले विकेट के लिए उन्होंने टॉम लाथम के साथ 148 रन जोड़े।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें