फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam By-Elections Results 2021: सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन ने असम में पांचों सीटें जीतीं, सीएम हिमंत सरमा गदगद

Tue, 02 Nov 2021 06:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, गुवाहाटी

सार

Assam By-Elections Results 2021: जीत को सीएम हिमंत बिश्व सरमा ने असाधारण बताते हुए कहा कि उत्तर पूर्व के लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताया है। 
विज्ञापन
असम उपचुनाव 2021 : भाजपा गठबंधन का लहराया परचम - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में पांच विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन ने सभी जीत ली हैं। भाजपा ने जहां तीन सीटें जीतीं वहीं उसके सहयोगी दल युनाइटेड पीपुल्स पार्टी (UPPL) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की।

विज्ञापन


इस जीत को असम के सीएम हिमंत बिश्व सरमा ने असाधारण बताते हुए कहा कि उत्तर पूर्व के लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताया है। सरमा ने कहा, 'हमने पांचों सीटें बड़े अंतर से जीती हैं। असम में आज की चुनावी जीत साधारण नहीं है। हमने हर सीट आम चुनाव से ज्यादा मार्जिन से  जीती है। उत्तर पूर्व के लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना विश्वास प्रकट किया है।' 

इस्तीफा देकर वहीं से फिर जीते तीन भाजपा नेता
भाजपा के फणी तालुकदार, रूपज्योति कुर्मी व सुशांता बोरगोहैन ने अपनी अपनी सीटें कायम रखी हैं। तालुकदार ने भबानीपुर, कुर्मी ने मारियानी व बोरगोहैन ने थोवरा सीट से जीत हासिल की। इन तीनों सीटों पर ये ही नेता इस साल के आरंभ में हुए विस चुनाव में अन्य दलों में रहते हुए जीते थे, लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन


कुर्मी ने छठी बार मारियानी सीट से जीत दर्ज की
रूपज्योति कुर्मी ने असम की मारियानी सीट से छठी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी लुहित कोनवार को 40,104 वोटों से हराया। वहीं तालुकदार ने भबानीपुर सीट से दूसरी बार जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के शैलेंद्र दास को 25 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। इसी तरह बोरगोहन ने थोवरा सीट 30 हजार से ज्यादा वोटों से जीत कर अपने पास कायम रखी। 

भाजपा की सहयोगी यूपीपीएल ने गोसाईगंज सीट पर जीत दर्ज की। उसके प्रत्याशी जिरोन बसुमतारी ने कांग्रेस प्रत्याशी जोएल तुडू को 28 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। वहीं पार्टी के जोलेन डाइमेरी ने तुमुलपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी गणेश कचारी को 57 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। इन दोनों सीटों पर उपचुनाव बीपीएफ व यूपीपीएल विधायकों के निधन के कारण कराए गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें