फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: प्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई) ने संघर्ष विराम अगले तीन महीने तक बढ़ाने की घोषणा की

Sun, 15 Aug 2021 03:39 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, गुवाहाटी

सार

  • उल्फा (आई) के कमांडर इन चीफ परेश बरुआ ने यहां पत्रकारों को मेल किए एक बयान में यह जानकारी दी
  • संगठन ने 15 मई को संघर्ष विराम की घोषणा की थी, अब इसे तीन महीने की अवधि के लिए बढ़ाने का फैसला किया
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : twitter.com/himantabiswa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिबंधित संगठन उल्फा (इंडीपेंडेंट) ने इस साल मई में घोषित एकतरफा संघर्ष विराम को शनिवार को अगले तीन महीने के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। संगठन ने असम में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए यह निणर्य लिया है।

विज्ञापन


उल्फा (आई) के कमांडर इन चीफ परेश बरुआ ने यहां पत्रकारों को मेल किए एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, संगठन ने 15 मई को संघर्ष विराम की घोषणा की थी। इसे तीन महीने की अवधि के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया है क्योंकि कोविड-19 की स्थिति अभी सुधरी नहीं है।

लोग महामारी के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत हमने संघर्ष विराम को अगले तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है और इस दौरान कोई अभियान नहीं चलाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, यह बहुत साहसी और सकारात्मक घोषणा है। उल्फा (आई) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी तरह के बंद का भी आह्वान नहीं किया है, जो पहले हुआ करता था। ये कदम सराहनीय हैं। मुझे आशा है कि संघर्ष विराम स्थायी होगा और परेश बरुआ के नेतृत्व में संगठन मुख्यधारा में लौट आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें