फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: बीएसएफ की फायरिंग में बांग्लादेशी मवेशी तस्कर ढेर, तीन गाय और एक तेज हथियार बरामद

Mon, 14 Feb 2022 03:36 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, गुवाहाटी।

सार

धुबड़ी सेक्टर में बीएसएफ के डीआईजी जेसी नायक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात जवानों ने तस्करों को रोकने की कोशिश मगर तस्करों ने जवानों पर हमला कर दिया। बीएसएफ की फायरिंग में एक बांग्लादेशी तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बीएसएफ (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मानकाचर स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की फायरिंग में एक बांग्लादेशी मवेशी तस्कर की मौत हो गई। यह घटना रविवार तड़के की है। बीएसएफ के अधिकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब तस्कर बाड़ के ऊपर से गायों को बांग्लादेशी सीमा में खींचने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन


धुबड़ी सेक्टर में बीएसएफ के डीआईजी जेसी नायक ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात जवानों ने तस्करों को रोकने की कोशिश मगर तस्करों ने जवानों पर हमला कर दिया। बीएसएफ की फायरिंग में एक बांग्लादेशी तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने तीन गायों और एक तेज हथियार बरामद किया है।'

भारत की तरफ से 20-25 तस्कर मवेशियों को सीमा पार कराने के मकसद से इकट्ठा हुए थे। करीब इतनी ही संख्या में बांग्लादेश की तरफ तस्कर जुटे थे। उनके अनुसार ये बांस के बने लीवर और क्रेन के जरिये बाड़ के ऊपर से गायों दूसरी तरफ भेजने की कोशिश कर रहे थे। बीएसएफ अधिकारी के अनुसार पिछले साल सीमा पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थों के साथ ही करीब 11 करोड़ के 8,000 मवेशी जब्त किए गए और 117 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें